England vs Pakistan 2nd Test Match Prediction: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच पिछला टेस्ट मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेला गया था जहां इंग्लैंड ने पाकिस्तान को इनिंग और 103 रनों से धूल चटाई। इस मुकाबले के हीरो ओली रॉबिन्सन थे जिन्होंने दो पारियों में कुल 8 विकेट चटकाए थे।
ENG vs PAK 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 27 अगस्त 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन
Lord's, London Stadium Pitch Report
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है जहां टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर ऐसा करते हुए 151 में से 56 टेस्ट मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 308 रन रहा है जो कि दूसरी पारी में 296 रन, तीसरी पारी में 256 रन और चौथी पारी में 159 रन रहा है। यहां तेज गेंदबाज़ों के लिए मदद रहती है, लेकिन मैदान पर सेट होने के बाद बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
ENG vs PAK Test Head To Head Record
कुल - 93
इंग्लैंड - 31
पाकिस्तान - 23
ड्रॉ - 39
ENG vs PAK 2nd Test : Where to Watch?
इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
ENG vs PAK 2nd Test: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जो रूट, हैरी ब्रूक और ओली रॉबिन्सन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो बाबर आज़म, शान मसूद और अली उस्मान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs Pakistan 2nd Test Probable Playing XI
England Test Probable Playing XI: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Pakistan Test Probable Playing XI: इमाम-उल-हक, अज़ान अवैस/सऊद शकील, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।
England vs Pakistan Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs PAK 2nd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs PAK Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Pakistan Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।