ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 अगस्त) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर शुरू हो चुका है। पहले दिन बारिश ने खेल का मजा किरकिरा किया, लेकिन जितना भी खेल हुआ उसमें पाकिस्तान के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 56 ओवर में 248 के स्कोर पर अपने 9 विकेट खो दिए हैं।

इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए, जबकि जॉर्डन कॉक्स ने भी 105 गेंदों में 55 रन की अहम पारी खेली।

जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स के अलावा इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाए। हालांकि आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गस एटकिंसन ने शानदार संघर्ष दिखाया और दिन का खेल खत्म होने तक 27 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। एटकिंसन के साथ इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज जोश टंग 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में अब तक मोहम्मद अब्बास चार विकेट ले चुके हैं। मोहम्मद अली ने तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि खुर्रम शहजाद को एक सफलता मिली है।

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, खुर्रम शहजाद, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अली उस्मान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार