Unlucky dismissals in cricket: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) पर दुर्भाग्य की वर्षा हुई। दुर्भाग्य की वर्षा से हमारा मतलब डीन एल्गर जिस तरह से आउट हुए उसने उन्हें भी हदपार निराश कर दिया था। जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गेंद पर डीन एल्गर क्लीन बोल्ड हुए लेकिन, जिस तरह से वो बोल्ड हुए वो देखने लायक था।

Advertisement

जेम्स एंडरसन ने ऐसी गेंद फेंकी है जो लेग स्टंप से बाहर जा रही थी लेकिन बल्लेबाज उस गेंद पर आउट हो गया वो भी क्लीन बोल्ड। जेम्स एंडरसन ने शॉट ऑफ लेंथ डिलीवरी फेंकी थी, एल्गर अपने बचाव में कूदते हैं और चूक जाते हैं। गेंद उनके जांघ से टकराती है और हाथ से छूती हुई लुढ़कती है और स्टंप्स की ओर चली जाती है।

Advertisement

एल्गर समय पर गेंद को किक या रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन, वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाते। वो निराशा में अपना सिर झटकते हैं और इंग्लैंड की टीम जश्न मनामे में डूब जाती है। इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि उस वक्त एल्गर 47 रन पर बेटिंग कर रहे थे।

बहरहाल, इस विकेट ने अफ्रीकी टीम का मनोबल नहीं तोड़ा और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अच्छी खासी बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 165 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में अफ्रीकी की टीम ने खबर लिखे जाने तक 8 विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए हैं। अफ्रीका टीम की पहली पारी में बढ़त 144 रनों की हो गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार