ENG vs SL 1st T20I: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार (15 सितंबर) से होने जा रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में 29 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला है।
इस मैच में 29 साल के डर्बीशायर के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड (Aneurin Donald) अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। एन्यूरिन डोनाल्ड को प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट की जगह शामिल किया गया है। साल्ट क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण पहले टी20 के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में डोनाल्ड इस मैच में जोस बटलर के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।
डोनाल्ड ने घरेलू टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके आंकड़े भी उन्हें टीम में शामिल किए जाने की वजह बताते हैं। उन्होंने अब तक 112 टी20 मुकाबलों में 2,454 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.21 का रहा है।
इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतर रही है। जैकब बेथेल घुटने की समस्या के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि सैम करन भी ग्रोइन की चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने के बाद आराम दिया गया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जॉर्डन कॉक्स की भी वापसी हुई है। वह अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। जैकब बेथेल की गैरमौजूदगी में कॉक्स को टीम में जगह मिली है।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 15 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 सितंबर और तीसरा व आखिरी टी20 19 सितंबर को होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग ंंXI:
एन्यूरिन डोनाल्ड, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद,जोश टंग,सन्नी बेकर।