केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स (Chris Wokes) श्रीलंका के खिलाफ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आये। ओवल में चल रहे टेस्ट में रोशनी की समस्या के कारण वोक्स को दूसरे दिन अपनी तेज गति से गेंदबाजी करने के बजाय स्पिन गेंदबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना श्रीलंका की पारी के 7वें ओवर में दिमुथ करुणारत्ने का विकेट लेने के ठीक बाद हुई। इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्ज़ा बना रखा है। 

Advertisement

वोक्स के चौथे ओवर में दो गेंद खेलने के बाद अंपायरों ने इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को ओवल में रोशनी की खराब स्थिति के बारे में सूचित किया। वोक्स को अपने ओवर की शेष चार गेंदों के लिए ऑफ स्पिनर बनना पड़ा। उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड की पहली पारी 69.1 ओवर में 325 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से कप्तान ओली पोप ने 154(156) रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के लगाए। बेन डकेट ने 86(79) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मिलन रथनायके को मिले। लाहिरु कुमारा, विश्व फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं श्रीलंका ने दूसरे दिन टी ब्रेक तक पहली पारी में 28 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन बना लिए थे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार