England Women vs India Women 1st T20 Match Prediction: इंग्लैंड महिला और भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 28 मई को काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां बर्मिंघम के मैदान पर इंग्लैंड ने 168 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में डेनिएल वैट ने 37 गेंदों पर 56 रन ठोके थे, वहीं चार्ली डीन ने 3 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

ENG-W vs IND-W 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 28 मई 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, चेम्सफोर्ड

County Ground, Chelmsford Pitch Report

इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबाल चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां टी20 फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंत करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 13 में से 8 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 137 रन रहा है।

Advertisement

ENG-W vs IND-W T20 Head To Head Record

कुल - 35
इंग्लैंड - 24
भारत - 11

ENG-W vs IND-W 1st T20 : Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट  पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

ENG-W vs IND-W 1st T20: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से सोफी डंकले, डैनी गिब्सन और चार्ली डीन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

England Women vs India Women 1st T20 Probable Playing XI

England Women 1st T20 Probable Playing XI: सोफी डंकले, एलिस कैप्सी, माया बाउशियर, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), चार्ली डीन (कप्तान), लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ।

India Women 1st T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा,  जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी/श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर।

Advertisement

England Women vs India Women Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG-W vs IND-W 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG-W vs IND-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England Women vs India Women Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार