ndia vs England 4th Test Day 1: जो रूट (Joe Root) के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर रन 302 बना लिए हैं। दिन के अंत पर रूट और ओली रॉबिन्सन नाबाद पवेलियन लौटे। 

 
Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और लंच तक 112 रन के कुल स्कोर तक 5 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरे सत्र में रूट ने बेन फोक्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और इंग्लैंड का कोई विकेट नहीं गिरा। दोनों ने छठे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की वापसी कराई। 

Advertisement

रूट ने अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ते हुए 266 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन बना लिए हैं। वहीं रॉबिन्सन 60 गेंदों में नाबाद 31 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इसके अलावा बेन फोक्स ने 47 रन, जैक क्रॉली ने 42 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन की पारी खेली।

भारत के लिए आकाश दीप ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Also Read: Live Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार