इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बेन स्टोक्स की गिनती वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। स्टोक्स का क्रिकेटिंग करियर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। शराब की लत हो या फिर अपने गलत व्यवहार के कारण जेल जाना स्टोक्स ने अपनी लाइफ में काफी कुछ सहा है।

Advertisement

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शराब पीने की लत ने बेन स्टोक्स का करियर बर्बादी की दहलीज पर ला दिया था। 2013 में उन्हें देर रात शराब पीने के आरोप में इंग्लैंड लायंस टूर से घर वापस भेज दिया गया था। 2011 में पुलिस नाके पर बदसलूकी करते हुए भी स्टोक्स पकड़े गए थे जिसके बाद रातभर उन्हें जेल में रहना पड़ा था।

Advertisement

बेन स्टोक्स उस रात को अपने जीवन की सबसे बदसूरत रात मानते हैं। स्टोक्स ने जेल में कैदियों वाली थाली में खाना खाया था। 25 सितंबर 2017 को एक नाइट क्लब के बाहर स्टोक्स ने काफी हंगामा किया था जिसके बाद भी उन्हें जेल जाना पड़ा था। क्लब के बाहर खड़े दो लोगों से उनकी जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद उन्हें पुलिस उठाकर ले गई थी।

बेन स्टोक्स ने जब यह सब किया तब उनकी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज चल रही थी। अगली सुबह उन्हें जब छोड़ा गया तो स्टोक्स को अपनी गलती पर काफी पछतावा हुआ और उन्होंने टीम के मैनेजर एंड्र्यू स्ट्रॉस से माफी मांगी। इस घटना ने स्टोक्स को पूरी तरह से बदल कर रख दिया और इसके बाद उनके बाबत कभी भी ऐसी खबरें सामने नहीं आईं।

बता दें कि इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2019 का खिताब जितवाने में बेन स्टोक्स का काफी अहम योगदान रहा था। स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2019 में कुल 465 रन बनाए और 7 विकेट लिए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उनकी पारी को कौन भूल सकता है। स्टोक्स ने फाइनल मैच में लगभह हार चुकी इंग्लैंड की टीम को जीत के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया था। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार