16 सितंबर,नई दिल्ली। इंग्लैंड ने यहां द ओवल मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही। 

 
Advertisement

47 साल बाद पहली बार ऐसा है जब एशेज सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है। इससे पहले 1972 में इंग्लैंड की मेजबानी में ही खेली गई एशेज सीरीज ड्रॉ हुई थी। इस सदी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 5-5 ट्रॉफी पर कब्जा किया है,लेकिन पहली बार सीरीज ड्रॉ हुई है। 

Advertisement

सीरीज ड्रॉ होने से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 56-56 अंक मिले।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया को 225 रन पर ऑल आउट करके 69 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

इसके लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 77 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट हो गई और उसे 135 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने 166 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया। वेड का यह शतक भी हालांकि ऑस्ट्रेलिया की हार का नहीं टाल सका। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार