India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ (Jamie Smith) ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। स्मिथ ने दूसरी पारी में 99 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और चार छक्के जड़े।

Advertisement

इससे पहले स्मिथ ने पहली पारी में 207 गेंदों में नाबाद 184 रन बनाए थे। उन्होंने इस मुकाबले की दोनों पारियों को मिलाकर 272 रन बनाए। इसके साथ ही वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में एलेक स्टीवर्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1998 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 204 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा वह 148 साल के इतिहास में इंग्लैंड के तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट में एक पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले एलन नॉट और मैट प्रायर ने ही ऐसा किया था।

बतौर विकेटकीपर एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 341 रन और साल 2000 में भारत के खिलाफ एक टेस्ट में 287 रन बनाए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली। 608 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार