भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया रिशेड्यूल टेस्ट मेजबानों ने जो रूट(142) और जॉनी बेयरस्टो(114) की शानदार शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम तीन दिन के खेल तक आगे नज़र आई, लेकिन आखिरी दो दिनों में इंग्लैंड ने सभी आंकड़ें बदल दिए और निर्णायक मुकाबले में सबसे बड़े लक्ष्य (378 रन) का पीछा करते हुए मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। 

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मेहमान टीम ने अपनी पहली इनिंग में 98 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत(146) और रविंद्र जडेजा(104) ने शतक जड़कर टीम को संभाला। पंत और जडेजा की पारी के दम पर भारतीय टीम ने 416 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इस दौरान इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट चटकाएं थे।

Advertisement

भारतीय स्कोर का जवाब देने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली इनिंग में महज़ 284 रन ही बना सकी। इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर भी पूरी तरह फ्लॉप नज़र आया। लेकिन इसके बाद शानदार फॉर्म में दिख रहे जॉनी बेयरस्टो ने 106 रन जड़कर मेजबानों को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराह ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए थे।

मेहमान टीम पहली पारी के बाद इंग्लैंड पर 132 रनों की बढ़त प्राप्त कर चुकी थी, लेकिन इसके बाद अपनी दूसरी इनिंग में भारत के बल्लेबाज़ों ने टीम को निराश किया। चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन उनके अलावा ओर कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा योगदान नहीं कर सका। भारतीय टीम दूसरी इनिंग में 245 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों को आउट करते हुए पवेलियन लौटने पर मजबूर किया।

एजबेस्टन टेस्ट में शानदार वापसी के बाद इंग्लैंड को अंतिम दो दिनों में जीत के लिए 378 रनों की दरकार थे। ऐसे में इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 107 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। शतकीय साझेदारी के बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को एक के बाद एक दो झटके दिए, लेकिन इसके बावजूद इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने विस्फोटक शतक जड़ा और चौथे विकेट के लिए 269 रनों की विशाल साझेदारी की। रूट और बेयरस्टो ने अपनी पारियों के दम पर इंग्लैंड को पांचवें दिन आसान जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार