England vs New Zealand: जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के तूफानी शतक के दम पर इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। प्लेयर ऑफ द मैच रहे बेयरस्टो ने 92 गेंदों में 14 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से 136 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 77 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इंग्लैंड के खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया दूसरा सबसे तेज शतक है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के टीम पांचवें और आखिरी दिन दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन से आगे खेलने उतरी थी। डेरिल मिचेल (नाबाद 62) ने मुकाबले में अपना 50 प्लस स्कोर जड़ा, जिससे न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए। 

पहली पारी में मिली 14 रनों की बढ़त के चलते न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे मेजबान टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट गवांकर हासिल कर लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही ओर 12 रन के कुल स्कोर पर जैक क्रॉली (0) के रूप में पहला झटका लगा। एलेक्स लीस (44), ओली पोप (18) और जो रूट (3) भी बड़ी पारी खेलन में असफल रहे। इसके बाद बेयरस्टो ने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 179 रन जोड़े। 

स्टोक्स ने 70 गेदों में दस चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली।   

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस हासकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल (190) और टॉम ब्लंडल (106) के शतक के दम पर पहली पारी में 553 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट (176) और ओली पोप (145) के दम पर पलटवार किया और 539 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार