मोइन अली (Moeen Ali) के ऑलराउंड प्रदर्शन औऱ कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने रविवार (18 जुलाई) को लीड्स खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 45 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी।

Advertisement

बटलर-मोइन की धमाकेदार पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और जेसन रॉय (10) और डेविड मलान (1) कुल 18 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद जोस बटलर ने मोइन अली के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। 

बटलर ने 39 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। वहीं मोइल अली ने 16 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी से 19.5 ओवरों में 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हसनैन ने तीन विकेट, इमाद वसीम-हारिस रउफ ने 2-2, शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने 1-1 विकेट चटकाया।

Advertisement

अच्छी शुरूआत के बाद लड़खड़ाया पाकिस्तान

मोहम्मद रिजवान (37) औऱ बाबर आजम (22) ने मिलकर शानदार शुरूआत की और 5.4 ओवरों में पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई और स्कोर 1 विकेट पर 71 रन से 6 विकेट पर 105 रन हो गया। इसके बाद शादाब खान (नाबाद 36) और इमाद वसीम (20) ने मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान को जीत के करीब नहीं पहुंचा सके।

इंग्लैंड के लिए साबिक महमूद ने 3 विकेट, आदिल रशीद,मोइन अली ने 2-2, टॉम कुरेन और मैथ्यू पार्किंसन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार