एलेक्स हेल्स (Alex Hales) और हैरी ब्रूक (Harry Brook) की शानदार पारियों औऱ ल्यूक वु़ड (Luke Wood) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार (20 सितंबर) को करांची में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सात मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पाकिस्तान के 158 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने चार गेंद बाकी रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए करीब साढ़े तीन साल बाद पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हेल्स ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 53 रन बनाए। वहीं ब्रूक ने 25 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए उस्मान कादिर ने दो विकेट, हारिस रउफ और शाहनवाज दहानी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। ओपनर मोहम्मद  रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में छह चौकों और दो छ्क्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 31 रन और इफ्तिखार अहमद ने 28 रन बनाए। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

इंग्लैंड के लिए ल्यूक वुड ने तीन विकेट, आदिल रशीद ने दो वहीं कप्तान मोईन अली और सैम कुरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार