लंदन, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल में मात देकर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना लॉर्ड्स मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होगा। इंग्लैंड के लिए हालांकि यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। 2015 में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप में टीम बेहद खराब दौर से गुजरी थी और ऐसे में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सीमित ओवरों में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की थी। 

Advertisement

कप्तान इयोन मोर्गन और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की और अब उनके पास अपने बोर्ड तथा सहयोगी स्टाफ को देने के लिए काफी कुछ है। 

Advertisement

मोर्गन ने कहा, "पाकिस्तान सीरीज से पहले, मैं और मुख्य कोच ईसीबी में गए थे और हमने आंतरिक तौर पर जांच-समीक्षा की थी। वह हमारे लिए एक मौका था कि हम अपने मार्केटिंग कैम्पेन को शुरू करें और जो सवाल हमारे सामने हैं उनका जबाव दें। इसने हमें एक ईकाई के तौर पर खड़ा किया।"

उन्होंने कहा, "50 ओवरों की क्रिकेट टी-20 और टेस्ट मैच के कारण पिछली सीट पर पहुंच गई है। इसलिए सभी को साथ लेकर चलने में आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप उन लोगों को जरूर सराहें जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया है क्योंकि हमारे सोशल मीडिया स्टाफ और ऑनलाइन स्टाफ ने काफी काम किया है, खासकर युवाओं ने।"

मोर्गन ने बताया, "इसलिए हमने 'एक्सप्रेस योरसेल्फ' नाम से एक मुहिम लांच की है और यह अभी तक अच्छी गई है। उन्होंने हमें एक लकड़ी की तख्ती दी जिस पर सभी खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए और सभी ने शुक्रिया लिखा, अपने संदेश लिखे साथ ही फोटो भी भेजी और यह तख्ती ईसीबी के ऑफिस में लगाई जाएगी।"

इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को मात दे 27 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। अगर इंग्लैंड जीतती है तो वह पहली बार वर्ल्ड विजेता बनेगी। उसने पहले तीन बार यह मौका गंवाया है। 1992 से पहले इंग्लैंड ने 1987 और 1979 में फाइनल में कदम रखा था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार