मैनचेस्टर 7 अगस्त | संकट में फंसी इंग्लैंड ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सत्र में संभल कर बल्लेबाजी की और दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक विकेट गंवाया। दिन की शुरुआत चार विकेट पर 92 रनों से करने वाली इंग्लैंड ने तीसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल की घोषणा तक पांच विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।

Advertisement

दूसरे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया था और 62 रनों पर ही उसके चार विकेट चटका दिए थे। ओली पोप और जोस बटलर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम को पांचवें झटके से बचाए रखा था।

Advertisement

तीसरे दिन, पोप ने 46 रनों से पारी को आगे बढ़ाया और बटलर ने 15 रनों से। अर्धशतक पूरा करने के बाद पोप 127 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए। पोप ने 62 रन बनाने के लिए 117 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने आठ चौके मारे और बटलर के साथ 65 रनों की साझेदारी की। पोप का विकेट नसीम शाह ने लिया।

बटलर अकेले पड़ते दिख रहे थे लेकिन अभी तक क्रिस वोक्स ने उनका अच्छा साथ दिया है। वोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं बटलर 38 रनों पर नाबाद हैं।

पाकिस्तान की ओर से अभी तक मोहम्मद अब्बास ने दो विकेट लिए। शाहीन शाह अफरीदी, नसीम और यासिर शाह ने एक-एक विकेट लिए।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए थे। इंग्लैंड अभी भी भी उससे 167 रन पीछे है। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 156 रन, बाबर आजम ने 69 और शादाब खान ने 45 रन बनाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार