लंदन, 7 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड अगले साल अपने घर में अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलेगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस टेस्ट मैच की मेजबानी का जिम्मा एजबेस्टन को सौंपा गया है। यह मैच 2017 में वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट मैच होगा जोकि 17 से 21 अगस्त के बीच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: धोनी का जोरदार खुलासा, इस वजह से वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले बल्लेबाजी करने उतरे थे

Advertisement

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा कि क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रयोग करना अच्छा है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "पिछले 12 महीनों से रणनीति पर जो मंथन चल रहा है उस पर आगे बढ़ना अच्छा है। यह नए दर्शकों को खेल से जोड़ने के बारे में है। हम इस खेल को हर स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए जो बन रहा है, वह कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या इसका मैच में दर्शकों की तादाद पर असर पड़ता है।"

SALUTE: बेटी थी आईसीयू में भर्ती फिर भी अपने देश के लिए खेलता रहा भारत का यह दिग्गज 

उन्होंने कहा, "यह मैच लंदन के बाहर हो रहा है। इसलिए दिन-रात के क्रिकेट का कितना असर पड़ता है, यह देखना का अच्छा मौका होगा। इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन में खेलना पसंद करती है, यह अच्छा मैदान है।"

PHOTOS: नवोजत सिंह सिद्धू की बेटी की खूबसूरती देखकर दिवाने हो जाएगें आप

दिन-रात प्रारूप में पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच पिछले साल नवम्बर में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच गुलाबी गेंद से एडिलेड में खेला गया था। इस प्रारूप का दूसरा टेस्ट मैच पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इसी महीने खेला जाएगा।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार