लंदन, 12 अगस्त (CRICKETNMORE)| जेम्स एंडरसन (23/4) और स्टुअर्ट ब्रॉड (44/4) की कहर बरपाती गेंदों के आगे भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नतमस्तक नजर आए। बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को यहां ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह लॉर्ड्स में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है।  मेजबान इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के लिए इस जीत के हीरो साबित रहे।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

बारिश के कारण पहले दिन पहले दिन का खेल न होने के बावजूद इंग्लैंड का तीन दिन के अंदर ही मैच जीतना उसके खिलाड़ियों के शानदार फार्म को दर्शाता है। 

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 107 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर उसने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा 289 रनों की बढ़त हासिल कर ली। 

इंग्लैंड के इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में चायकाल के बाद 47 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। 

भारत के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 48 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 17-17 तथा अजिंक्या रहाणे ने 13 रन का योगदान दिया। 

 
Advertisement

हार्दिक और अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी जरुर की अन्यथा मेहमान टीम को पारी और 200 रनों से हार का सामना करना पड़ता। भारतीय टीम के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना प्वेलियन लौट गए। 

इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और ब्रॉड के अलावा क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लिया।

इससे पहले, इंग्लैंड ने सुबह अपने कल के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 357 रन से आगे खेलना शुरू किया और सात विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 

Advertisement

मेजबान टीम ने चौथे दिन अपने स्कोर में 39 रन का और इजाफा किया और एक विकेट गंवाया। सैम कुरेन (40) के आउट होते कप्तान जोए रूट ने पारी घोषित कर दी। 

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 177 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से नाबाद 137 रन बनाए। वोक्स को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

इसके अलावा जॉनी बेयर्सस्टो ने 144 गेंदों पर 12 चौकों की सहायता से 93 रन, सैम कुरेन ने 49 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। 

Advertisement

वहीं अपना पदार्पण मैच खेल रहे ओली पोप ने 38 गेंदों पर 28, जोस बटलर ने 22 गेंदों पर 24 और एलेस्टर कुक ने 21 रन बनाए। वोक्स और कुरेन के बीच सातवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। 

भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने 66 रन पर तीन विकेट और मोहम्मद शमी ने 96 रन पर तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा को 101 रन पर एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार