England vs West Indies 1st Test: इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson Test Wicket) बुधवार (10 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगे। यह उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। जिसका ऐलान वह पहले ही कर चुके हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की इस सीरीज के पहले मुकाबले मे एंडरसन के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
एंडरसन अगर इस मैच में 9 विकेट हासिल कर लेते टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। एंडरसन ने अभी कर खेले गए 187 टेस्ट मैच की 348 पारियों में 700 विकेट हासिल किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज वॉर्न ने 145 टेस्ट की 273 पारियों में 708 विकेट लिए हैं।
800 विकेट के साथ मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
एंडरसन के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने का मौका होगा, हालांकि इसके लिए उन्हें 13 विकेट की दरकरार है। जो हासिल करना थोड़ा मुश्किल लगता है। उनसे आगे इस मामले में मुथैया मुरलीधरन (1347 विकेट) और शेन वॉर्न (1001 विकेट) ही हैं।
इसके अलावा अगर एंडरसन मुकाबले में पारी में 5 विकेट चटकाने का कारनामा कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारी में 5 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 बार (32 बार टेस्ट और 2 वनडे में) पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं रंगना हेराथ औऱ वकार यूनिस ने 35-35 बार यह कारनामा किया है।
गौरतलब है कि हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम से बातचीत के बाद एंडरसन ने संन्यास का ऐलान किया था। मैकुलम ने एंडरसन को बताया था कि वह अब भविष्य की ओर देख रहे हैं और 2025-26 ऐशेज की टीम तैयार करना चाहते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए एंडरसन ने अपने संन्यास का ऐलान किया।