England Playing XI For First ODI vs India: भारत के खिलाफ गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में 14 महीने बाद दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की वापसी हुई है। इस फॉर्मेट में रूट ने अपना आखिरी मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। रूट भारत के खिलाफ हुई पांच टी-20 मैचों की  सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। 

Advertisement

रूट की वापसी से इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी और पाकिस्तान में स्पिन के लिए मददगार पिचों पर वह टीम के लिए अहम रहेंगे। बता दें कि रूट शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने हाल ही में SA 20 2025 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए 55 की औसत और 140 की स्ट्राईक रेट से 279 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक जड़े। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी पांच विकेट लिए। 

Advertisement

रूट नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे और फिलिप सॉल्ट औऱ बेन डकेट पारी की शुरूआत करेंगे। 

मेहमान टीम ने सातवें नंबर पर जेमी ओवरटन की जगह जैकब बेथेल को प्राथमिकता दी है। ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद के रूप में तीन तेज गेंदबाज हैं टी20 सीरीज में चोट से वापसी करने वाले मार्क वुड टीम में नहीं हैं। विकेटकीपर जेमी स्मिथ पिंडली की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। वह 9 फरवरी को होने वाले दूसरे वनडे में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

बता दें 19 फरवरी से पाकिस्तान औऱ यूएई में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए यह सीरीज भारत औऱ इंग्लैंड के लिए अहम है।

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार