विशाखापट्नम, 18 नवंबर (CRICKETNMORE)| बेन स्टोक्स (नाबाद 55) और जॉनी बेयरस्टो (53) की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक छह विकेट खोकर 191 रन बना चुकी है। इंग्लैंड के सर से हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है और टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर भारत से 264 रन पीछे है।

OMG: टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने बल्लेबाजी से बनाया ये खास रिकॉर्ड, बने नंबर वन

Advertisement

शनिवार को पहले सत्र में इंग्लैंड ने बेयरस्टो के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। पहला सत्र समाप्त होने से ठीक पहले उमेश यादव ने बेयरस्टो की गिल्लियां बिखेर दीं।

Advertisement

पांच विकेट पर 103 के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड को बेयरस्टो ने स्टोक्स के साथ छठे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी कर स्थिरता प्रदान की। स्टोक्स 152 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाने के बाद पवेलियन लौटे।

भारत की ओर से अश्विन को दो जबकि समी. उमेश और जयंत ने एक-एक विकेट मिला है। हासिब हमीद रन आउट हुए।

इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में कप्तान विराट कोहली (167) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत 455 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी में 58 रनों का अहम योगदाना देने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक भी पूरा किया।

PHOTOS: श्रीलंकाई क्रिकेटर महेला जयवर्धने की वाइफ क्रिस्टीना मल्लिका है काफी बिंदास, जरूर देखें

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार