ढाका, 28 अक्टूबर (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी ने इंग्लैंड के मौजूदा बांग्लादेश दौरे को विश्व क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया है।वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' ने बुधवार को टॉम हैरिसन के हवाले से लिखा है, "निश्चित तौर पर यह बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट में वापसी का संकेत देने वाला दौरा है।"

यह भी पढ़ें: गांगुली ने धोनी को दी बेहद खास सलाह, टीम इंडिया को होगा बहुत फायदा

Advertisement

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इसी वर्ष पहली जुलाई को एक मशहूर रेस्तरां में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर जताई गई शुरुआती चिंता के बाद इंग्लैंड एक महीने से बांग्लादेश के दौरे पर है।

विराट कोहली ने भारतीय सैनिकों को दी दिवाली की शुभकामनाएं,देखकर आप भी करेंगे SALUTE

Advertisement

हैरिसन ने इंग्लिश टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश सरकार का आभार व्यक्त किया।ढाका में ब्रिटिश उच्चायोग में उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के लोग लाजवाब हैं। हम जहां भी लोगों ने हमारा शुक्रिया कहकर स्वागत किया। हमारे लिए इसके बहुत मायने हैं।"

हैरिसन ने कहा, "चटगांव और ढाका में शानदार सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस टीम का शुक्रिया। उनकी वजह से हमारी टीम खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती है।"हैरिसन ने साथ ही बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की।

जरूर पढ़ें: 2016 में “रनों का राजा” बनने की होड़ में शामिल हैं ये 5 क्रिकेटर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार