England tour of India 2021: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आकाश चोपड़ा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और फैंस भी आकाश की बातों को सुनना काफी पसंद करते हैं। इस बीच आकाश ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाली बात देखने को मिली क्योंकि उन्होंने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बार्डर गावस्कर सीरीज के हीरो मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं किया है। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं शायद यही वजह हो सकती है कि आकाश चोपड़ा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह न दी हो।

Advertisement

वहीं टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा फिट होकर टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं ऐसे में मोहम्मद सिराज का प्लेइंग इलेवन में जगह पाना तकरीबन नामुमकिन ही है। मालूम हो कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चेन्नई के मैदान पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपना नाम बनाने में कामयाबी पाई है।

Aakash Chopra's ideal Indian playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार