इंग्लैंड अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर 12 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगा और अहमदाबाद में बना नया सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम इन 12 मैचों में से सात मैचों की मेजबानी करेगा। सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम भारत के दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। भारत इस स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ 24 से 28 फरवरी के बीच गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलेगा।

Advertisement

यह दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच होगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को इंग्लैंड के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। इस सीरीज में चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। से सभी मैच-चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे में खेले जाएंगे।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद सीधे भारत दौरे पर आएगी। भारत दौरे पर वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जोकि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा होगा।

डब्ल्यूटीसी के तहत दोनों टीमों के बीच अंतिम सीरीज होगी क्योंकि इसके बाद जून में लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाएगा।

मोटेरा स्टेडियम तीसरे और चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी के अलावा दोनों टीमों के बीच होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज की भी मेजबानी करेगा। सरदार पटेल स्टेडियम की क्षमता 1 लाख दर्शकों की है।

इससे पहले, भारत ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बीते साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

Advertisement

इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरूआत टेस्ट सीरीज से होगी। पहला टेस्ट पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम पहले मैच के अलावा दूसरे टेस्ट मैच की भी मेजबानी करेगा। दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में और चौथा टेस्ट भी दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम- मोटेरा स्टेडियम में चार से आठ मार्च के बीच खेला जाएगा। इस स्टे्िडयम की क्षमता एक लाख बताई जा रही है।

टी-20 सीरीज की शुरूआत 12 मार्च से होगी। 14, 16, 18 और 20 मार्च को बाकी के टी-20 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच मोटेरा में ही होंगे जिससे एक बात तय है कि यह नया भव्य स्टेडियम दोनों टीमों के लिए सबसे लंबे समय तक बायो बबल का काम करेगा।

Advertisement

इसी तरह वनडे सीरीज के लिए पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम बायो बबल बनेगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी तीन मैच-23, 26 और 28 मार्च को इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

कोविड-19 के बाद पहली बार भारत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। महामारी के कारण ही इस बार आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया गया था।

बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में सचिव जय शाह के हवाले से लिखा गया है, " बीसीसीआई की प्राथमिकता दोनों टीमों का स्वास्थ है और हम इस बात को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे कि यह दौरा बीसीसीआई और ईसीबी की मेडिकल टीम के सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के मुताबिक हो। दोनों बोर्ड ने इस सीरीज के लिए मिलकर काम किया है। यह कोविड-19 के बाद भारत की घर में पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी।"

Advertisement

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने कहा, " भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में काफी अहम होती है और पूरे विश्व के प्रशंसक इसमें रुची रखते हैं। हम बीसीसीआई की प्लानिंग से काफी खुश हैं। उन्होंने चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे तीन स्थलों को चुना है जो बायो सिक्योर बबल में मेजबानी करने को तैयार हैं।"

भारत दौरे पर आने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगले महीने गॉल स्टेडियम में बिना दर्शकों के खाली स्टेड़ियम में श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट 14 से 18 जनवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

यह दौरा मार्च में होना था, लेकिन वार्म अप मैचों के बाद कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

भारत को अगले साल अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।

इंग्लैंड दौरे पर भारत को पहला टेस्ट नॉटिंघम में चार से आठ अगस्त तक, दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 12 से 16 अगस्त तक, तीसरा हेडिंग्ले में 25 से 29 अगस्त तक, चौथा ओवल लंदन में दो से छह सितंबर तक और पांचवां तथा अंतिम 10 से 14 सितंबर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट,वनडे और टी-20 सीरीज का शेड्यूल (England Tour of India 2021 Schedule)

Advertisement

टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट, 5 से 9 फरवरी, चेन्नई

दूसरा टेस्ट, 13 से 17 फरवरी, चेन्नई

Advertisement

तीसरा टेस्ट- 24 से 28 फरवरी, अहमदाबाद  (डे-नाइट)

चौथा टेस्ट- 4 से 8 मार्च, अहमदाबाद

टी-20 सीरीज

Advertisement

पहला टी-20 इंटरनेशनल, 12 मार्च, मोटेरा, अहमदाबाद

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल, 14 मार्च, मोटेरा, अहमदाबाद

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल, 16 मार्च, मोटेरा, अहमदाबाद

Advertisement

चौथा टी-20 इंटरनेशनल, 18 मार्च, मोटेरा, अहमदाबाद

पांचवा टी-20 इंटरनेशनल, 20 मार्च, मोटेरा, अहमदाबाद

वनडे सीरीज

Advertisement

पहला वनडे, 23 मार्च को पुणे में

दूसरा वनडे, 26 मार्च को पुणे में

तीसरा वनडे, 28 मार्च को पुणे में

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार