England vs India, 2nd Test: भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने अच्छे बरताव से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी के 18.4 ओवर के दौरान बारिश के कारण जब खेल रुक तब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में वापस जाने के लिए आगे बढ़े थे। उस समय टीम इंडिया ने 46/0 का स्कोर बनाया था। 

Advertisement

जैसे ही दोनों सलामी बल्लेबाज डगआउट की तरफ पहुंचे, केएल राहुल अपने साथी रोहित शर्मा को पहले ड्रेसिंग रूम में जाने देने के लिए बाउंड्री रोप के पास रुक गए। केएल राहुल को ऐसा करता देखकर रोहित शर्मा ने उन्हें पहले आगे जाने के लिए धक्का दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पंसद भी किया जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि जेम्स एंडरसन द्वारा रोहित शर्मा को आउट करने से पहले उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े थे। रोहित शर्मा ने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाए थे। वहीं उनके आउट होने के बाद उनके साथी केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाया।

पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 127 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं उनके साथ अंजिक्य रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए वहीं रॉबिंसन के खाते में 1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार