England vs New Zealand 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इन दोनों टीमों से ज्यादा सबकी नजर इंग्लैंड के नए नवेले कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) पर थी। ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलते थे और अब चूंकि वो इंग्लैंड के कोच हैं मैदान पर अपनी ही टीम की हार की कामना कर रहे होंगे।

Advertisement

इस बीच ब्रेंडन मैकुलम का रिएक्शन वायरल हो रहा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड कहर बरसा रहे थे और कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ रहे थे। ऐसे में जब ब्रॉड ने काइल जैमीसन को क्लीन बोल्ड किया तब ड्रेसिंग रूम मे बैठे ब्रेंडन मैकुलम का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम स्टुअर्ट ब्रॉड की कामयाबी पर ताली बजाते हैं और अपनी दिलों जान टीम न्यूजीलैंड के पतन पर ताली बजाते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 132 रन बनाए जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 141 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया और 285 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 277 रनों की दरकार है। खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार