मैनचेस्टर, 8 सितम्बर | ऑस्ट्रेलिया  ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को इंग्लैंड को हार की ओर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 383 रनों की चुनौती रखी है, लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में 166 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भी लक्ष्य से 217 रन दूर है। चायकाल के समय जोस बटलर 96 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 और क्रैग ओवर्टन 47 गेंदों पर एक चौके के सहारे 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस को चार और नाथन लॉयन तथा मिशेल स्टार्क को अब तक एक-एक सफलता हाथ लगी है।

 
Advertisement

इंग्लैंड ने लंच के बाद चार विकेट पर 87 रन से आगे खेलना शुरू किया। जोए डेनली ने 48 और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पारी को दो रन से आगे बढ़ाया। मेजबान टीम ने लंच के बाद अपने स्कोर में छह रन का ही इजाफा किया था कि डेनली अपना विकेट गंवा बैठे।

डेलनी को लॉयन ने मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच कराया। डेनली ने 123 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके बाद बेयरस्टो ने बटलर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। बेयरस्टो टीम के 138 के स्कोर पर छठे बल्लेबाज के रूप में मिशेल स्टॉर्क की गेंद पर आउट हुए। बेयरस्टो ने 61 गेंदों पर एक चौके के सहारे 25 रनों का योगदान दिया।

बेयरस्टो के आउट होने के बाद बटलर और ओवर्टन ने चायकाल तक इंग्लैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

इंग्लैंड की सारी उम्मीदें अब अनुभवी बटलर पर टिकी है। इंग्लैंड को अगर यह मैच ड्रॉ कराना है तो बटलर का अंत तक विकेट पर टिके रहने बेहद जरूरी है।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ के पहली पारी में बनाए दोहरे शतक (211) के दम पर अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 301 रनों पर समेट दिया और पहली पारी में 196 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने फिर दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 383 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार