20 जून। नॉटिंघम (CRICKETNMORE)। नॉटिंघम में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 242 रनों से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3- 0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड के 482 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू की टीम 37 ओवर में ही केवल 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम यह वनडे सीरीज हार गई है। इंग्लैंड के तरफ से गेंदबाजी में मोइन अली ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं अदिल रशिद ने 4 विकेट चटकाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 481 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स हेल्स ने धमाकेदार शतक लगाए, वहीं जेसन रॉय और कप्तान इयॉन मॉर्गन ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार