हेडिंग्ले, 21 मई (CRICKETNMORE): इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को श्रीलंका को पारी और 88 रनों से करारी शिक्सत दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले दिन टॉस जीत कर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने की न्यौता दिया था। इंग्लैंड ने जॉनी बेयर्सटो (140) और एलेक्स हेल्स (86) की शानदार और जुझारू पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में 298 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका अपनी दोनों पारियां खेलने के बाद भी इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और पारी से मैच हार गई। 

Advertisement

बेयर्सटो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका के बल्लबाज कुछ खास नहीं कर सके और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम पहली पारी में 91 रनों पर ही ढेर गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 34 रन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने पांच और स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार विकेट लिए। बेन स्टोक्स को एक विकेट मिला।

पहली पारी में जल्द सिमट जाने के बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन दूसरी पारी में भी एंडरसन के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। एंडरसन ने इस पारी में भी पांच विकेट अपने नाम किए। स्टीवन फिन को तीन विकेट मिले। वहीं ब्रॉड और मोहम्मद अली को एक-एक विकेट मिला। 

श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। यह श्रीलंका की तरफ से इस मैच में लगाया गया इकलौता अर्धशतक था। 

Advertisement

इसस पहले अपनी पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को कप्तान एलेस्टर कुक (16) और एलेक्स हेल्स ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। कुक को दाशुन सनाका ने पवेलियन भेजा। कुक के जाने के बाद ही इंग्लैंड के विकेट लगातार गिरने लगे और एक समय टीम का स्कोर 83 रनों पर पांच विकेट हो गया था। इसके बाद हेल्स और बेयर्सटो ने छठवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। 

इस साझेदारी को रंगना हेराथ ने तोड़ा। उन्होंने हेल्स को 224 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद अली (0) और स्टुअर्ट ब्रॉड (2) जल्दी पवेलियन लौट गए। 

फिन (17) ने बेयर्सटो का साथ देते हुए नौवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। दुशमंथा चामिरा ने बेयर्सटो को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। फिन इंग्लैंड की तरफ से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। 

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से सनाका और चमीरा ने तीन-तीन विकेट लिए। हेराथ को दो विकेट मिले। शामिंदा इरांग और नुवान प्रदीप को एक-एक विकेट मिला।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार