India vs England 5th Test Playing XI: भारत के खिलाफ गुरुवार (7 मार्च) से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में एक बदलाव देखने को मिला है, ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) की जगह प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड (Mark Wood) की वापसी हुई है। 

Advertisement

रॉबिन्सन को रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में वुड की जगह मिला था। रॉबिन्सन ने पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 58 रन की पारी खेली थी। लेकिन गेंदबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहली पारी में उन्होंने 13 ओवर डाले औऱ बिना कोई विकेट लिए 54 रन दिए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी ही नहीं मिली। 

Advertisement

वुड का प्रदर्शन भी मौजूदा सीरीज में खास नहीं रहा है। उन्होंने 2 टेस्ट मैं सिर्फ 4 विकेट लिए हैं। 

41 साल के जेम्स एंडरसन लगातार चौथे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न ही टेस्ट में यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। 

खराब फॉर्म से झूझ रहे जॉनी बेयरस्टो का यह 100वां टेस्ट मैच होगा। बेयरस्टो ने मौजूदा सीरीज में 4 टेस्ट की 8 पारियों में 21.25 की औसत से सिर्फ 170 रन बनाए हैं, जिसमे उनका बेस्ट स्कोर 38 रन रहा है। 

गौरतलब है कि पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज इंग्लैंड ने हैदराबाद में शानदार जीत के साथ किया था। इसके बाद मेहमान टीम को लगातार तीन टेस्ट में हार का मुंह देखना पड़ा और मेजबान ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड प्लेइंग XI

Also Read: Live Score

जैक क्रॉली, बैन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली,मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार