India vs England Test: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में पहले दिन शुक्रवार (1 जुलाई) को शानदार शतक लगाने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि वह हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। पंत ने दिन का खेल खत्म होने बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। 

Advertisement

पंत ने 111 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 146 रनों की तूफानी पारी खेली। 

Advertisement

सवालों के जवाब में पंत ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में डिफेंस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। अच्छी गेंद को सम्मान देना और खराब गेंद को हिट करना महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड में (अर्थात अंग्रेजी परिस्थितियों में) एक गेंदबाज की लेंथ को बिगाड़ना महत्वपूर्ण है।

जब रवींद्र जडेजा ने संकट में क्रीज पर उनका साथ दिया, तो उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने एक दूसरे से साझेदारी का प्रयास करने की बात कही।

इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए 222 रन की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की।

पंत ने बताया कि कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें सलाह दी थी कि बॉल के अनुसार खेलो।

Advertisement

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 98 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत औऱ रविंद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 222 रनों की साझेदारी की। पंत के अलावा जडेजा ने नाबाद 83 रन बनाए, उनके साथ मोहम्मद शमी (0) नाबाद पवेलियन लौटे।   

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार