टीम इंडिया (Team India) दिग्गज क्रिकेटर वीनू मांकड़ (Vinoo Mankad) के बेटे मुंबई के पूर्व बल्लेबाज राहुल मांकड़ (Rahul Mankad) का बीमारी के बाद बुधवार को लंदन में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। राहुल के निधन की खबर की पुष्टि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने ट्विटर पर की।

Advertisement

एमसीए ने एक ट्वीट में कहा, "हम मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान वीनू मांकड़ के बेटे राहुल मांकड़ के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं।"
उन्होंने कहा, "उनके परिवार के प्रति संवेदना और उनकी आत्मा को शांति मिले।"

Advertisement

वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और उनके विस्तारित परिवारों को छोड़ गए हैं।

वीनू के तीन बेटों में सबसे छोटे राहुल ने 1972-73 और 1984-85 के बीच, 47 फर्स्ट श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने पांच शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 2,111 रन बनाए। उनके भाई अशोक और अतुल भी क्रिकेटर थे। अशोक ने जहां भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं अतुल ने घरेलू क्रिकेट खेला।

चार बार बॉम्बे की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य होने के अलावा, राहुल 1978-79 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल का हिस्सा थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार