अबू धाबी टी-10 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली बुल्स ने टीम अबू धाबी को 42 रन से हराकर टूर्नामेंट के क्वालिफायर 2 में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में दिल्ली बुल्स के बल्लेबाजों ने तो धमाल मचाया ही लेकिन फील्डिंग भी किसी अजूबे से कम नहीं रही। वेस्टइंडीज के स्टार फेबियन एलन ने इस मैच में एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

एलन के इस सुपरमैन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अबू धाबी के खिलाफ दिल्ली बुल्स के लिए खेलते हुए, एलन ने बाउंड्री लाइन पर एक चमत्कारिक कैच को पकड़ा। ये घटना तब हुई जब फजलहक फारूकी ने फुल टॉस फेंकी और लेउस डु प्लॉय ने एक हवाई शॉट मार दिया। गेंद काफी देर तक हवा में तैर रही थी और एलन इस गेंद के पीछे थे, एक समय ऐसा लग रहा था कि ये गेंद एलन से दूर रह जाएगी लेकिन उन्होंने सुपरमैन स्टाइल में छलांग लगाकर इस कैच को पकड़ लिया।

Advertisement

इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। इस मैच की बात करें तो दिल्ली बुल्स ने मैच 42 रन से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 158/3 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें टॉम बैंटन ने 26 गेंदों पर 73 रनों की तूफानी पारी खेली। अबू धाबी की टीम के लिए ये लक्ष्य हासिल करना शुरू से ही थोड़ा मुश्किल था और अंत में टीम गिरते-पड़ते केवल 116 रन ही बना सकी।

इस मैच में फेबियन एलन को गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि दिल्ली बुल्स ने विपक्षी टीम को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ, दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि अबू धाबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अब दिल्ली की टीम का क्वालिफायर 2 में मुकाबला मॉरिसविल्ले सैंप आर्मी से होगा और जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो फाइनल में पहुंच जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार