20 नवंबर। साउथ अफीकी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने महान एबी डीविलियर्स की टीम साउथ अफ्रीकी में वापसी को लेकर एक खास बयान दिया है। मीडिया के सवालों में जब फाफ डु प्लेसी से पूछा गया कि क्या एबी डीविलियर्स टीम में वापस आना चाहेंगे तो क्या आप उनको टीम में रखेंगे।

Advertisement

इस सवाल पर फाफ डु प्लेसी ने कहा कि क्यों नहीं, यदि एबी अपना मन बदल कर टीम में आना चाहेंगे तो हम उनका स्वागत पूरे दिल से करूंगा। 

एबी डीविलियर्स ने संन्यास लेने का फैसला काफी सोच समझ कर किया था और यदि वो वापसी चाहेंगे तो यह उनका फैसला होगा। टीम के चाहने और ना चाहने से कुछ नहीं होगा।

फाफ डु प्लेसी ने कहा कि मई में जब एबी ने संन्यास का ऐलान किया था तो एबी अपने फैसले से पूरी तरह से संतुष्ट थे। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि ऐसा चमत्कार होगा। इसके अलावा फाफ ने कहा कि वर्ल्ड कप 2019 को लेकर उनकी टीम काफी तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि संन्यास लेने के बाद भी एबी काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं और साउथ अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने में सफल भी रहे हैं 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार