IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने रविवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा औऱ 57 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेली। डु प्लेसिस की पारी की शुरूआत धीमी रही और उन्होंने पहली 30 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए, लेकिन अंतर की 27 गेंदों में 71 रन जड़े। 

Advertisement

अपनी इस पारी में डु प्लेसिस ने अपने हम वतन और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स के अंदाज में शॉट खेलकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ये कारनामा किया ओडेन स्मिथ द्वारा डाले गए पारी के 13वें ओवर में। 

Advertisement

ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने दिशाहीन यॉर्कर डाली, जिसपर डु प्लेसिस मिडिल स्टंप की तरफ आए और डी विलियर्स के अंदाज में घुटने पर बैठकर दिया फाइन लेग फील्डर के सिर के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डी विलियर्स मिस्टर 360 डिग्री क्रिकेटर के नाम से मशहूर थे। डु प्लेसिस ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। 

डु प्लेसिस पारी के दम पर इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया। उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 41 रन और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 32 रन की पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार