पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मौजूदा टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली। आमिर ने अशरफ का विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया। इस पर अशरफ भी भड़क गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमा गया।

Advertisement

गुरुवार (23 अप्रैल) को कराची नेशल स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 34वें मुकाबले मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए इस मुकाबले में यह घटना पहली पारी के 17वें ओवर में हुई।

Advertisement

आमिर ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ को आउट किया। उन्होंने एक स्लोअर बाउंसर डाली, जिस पर अशरफ ने बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों में चली गई। विकेट लेने के बाद आमिर का रिएक्शन थोड़ा आक्रामक था। उन्होंने अशरफ को इशारों में पवेलियन जाने के लिए कहा। यह बात अशरफ को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने भी गुस्से में बल्ला दिखाते हुए जवाब दिया।

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल काफी गरमा गया। फहीम अशरफ तो आमिर की तरफ बढ़ते हुए भी नजर आए, लेकिन तभी टीम के बाकी खिलाड़ियों ने बीच में आकर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 20 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद आमिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में रावलपिंडीज ने यह लक्ष्य 11 गेंद पहले ही हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 45 रन, कामरान गुलाम ने 42 रन और डेरिल मिचेल ने नाबाद 32 रन की अहम पारियां खेलीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार