लाहौर, 24 जुलाई (CRICKETNMORE)| हाल ही में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान को अब टेस्ट में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। पाकपैशन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जमान के नाम पर विचार किया जाएगा। पाकिस्तान को अक्टूबर में आस्ट्रेलिया से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

Advertisement

 

सरफराज ने कहा कि टेस्ट में सलामी जोड़ी टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और जमान इस चिंता को दूर करने के लिए प्रबल दावेदार हैं। 

उन्होंने कहा, "यदि आप हमारी टेस्ट टीम की सलामी जोड़ी को देखेंगे तो यह अभी भी चिंता का विषय है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हम निश्चित रूप से जमान को टेस्ट में शामिल करने का प्रयास करेंगे। जिस तरह से वह खेल रहे है, उससे एक सलामी बल्लबोज के रूप में वह विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में वह जरुर टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।" 

सरफराज ने कहा, "टेस्ट मैच में कप्तानी करना पूरी तरह से अलग है क्योंकि आपको पूरे खेल का फैसला करने और टीम संयोजन के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। मैंने अभी तक पांच मैचों में ही कप्तान की है इसलिए मैं भी सीखने के चरण में हूं।" 

Advertisement

28 साल के जमान ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में दोहरा शतक बनाया था। उन्होंने 210 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने वनडे में सबसे तेज 1000 रन पूरे किए थे।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार