ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जो बर्न्‍स (Joe Burns) ने सोमवार को कहा है कि कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) और खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल है। उन्होंने आगे कहा कि टीमों में हमेशा कोई न कोई समस्याएं होती हैं, जिनके बारे में बातचीत कर उन्हें ठीक किया जा सकता है। 

Advertisement

लैंगर उस वक्त एक मुश्किल में घिर गए थे जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एडिलेड के एक होटल क्वारंटाइन में थे। इस बात को लेकर 46 साल लैंगर और क्रिकेटरों के बीच परेशानी बढ़ गई थी। जिसके ऊपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को अगस्त में एक आपातकालीन बैठक आयोजित करनी पड़ी, जहां सीए अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स, सीईओ हॉकले, टेस्ट कप्तान टिम पेन, सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच और पैट कमिंस मौजूद थे।

Advertisement

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से ऑस्ट्रेलिया की टी-20 सीरीज में 4-1 हारने के बाद लैंगर पर सवाल उठने लगे थे। ढाका में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के एक कर्मचारी के साथ कथित बहस के अलावा कई खिलाड़ियों के बीच तनाव की खबरें आई थी।

हालांकि, सलामी बल्लेबाज बर्न्‍स ने लैंगर का समर्थन करते हुए आठ दिसंबर से गाबा में शुरू हो रहे एशेज सीरीज के लिए तैयार होने की बात कही हैं।
बर्न्‍स ने सोमवार को सेन डब्ल्यूए पर कहा, "हर टीम में छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं, आप इसके बारे में बातचीत कर उसे ठीक करते है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में हमेशा से ऐसी खबर आती रहती है जिससे जनता के सामने 10 गुना बढ़ा कर पेश किया जाता है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार