अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए IPL 2026 के मुकाबले में शुभमन गिल ने मैदान में अपने प्रदर्शन से तो दिल जीता ही लेकिन मैदान के बाहर भी उनसे जुड़ा एक दिल छू लेने वाला फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सीएसके के खिलाफ मैच से पहले, जब गुजरात के कप्तान पवेलियन से मैदान की ओर जा रहे थे, तो कैमरामैन ने स्टैंड में खड़ी फैन गर्ल के साथ उनकीे जेस्चर को कैद कर लिया।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गिल इस फैनगर्ल की तरफ देखते हैं तो वो भी हाथ हिलाकर एक प्यारा सा रिएक्शन देते हैं और इस अचानक मिले प्यार भरे इशारे से वो फैनगर्ल शरमा जाती है। ये प्यारा सा रिएक्शन देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया और फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पल के क्लिप्स और स्क्रीनशॉट्स की बाढ़ ला दी। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो गुजरात ने चेन्नई के सामने 230 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उर्विल पटेल भी खाता नहीं खोल सके और कार्तिक शर्मा 19 रन ही बना पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि शिवम दुबे ने जरूर तेज बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही चेन्नई की उम्मीदें भी टूट गईं। नतीजन पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर सिमट गई और गुजरात टाइटंस ने 89 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस बड़ी जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने 18 अंकों और +0.695 के नेट रन रेट के साथ टॉप-2 में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार