आईपीएल 2022 के 43वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 6 विकेट से हराकर अपनी लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा। इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली की 58 (53) रनों की पारी भी काम ना आई। आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे और गुजरात को 171 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे गुजरात ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस मैच में भी राहुल तेवतिया और डेविड मिलर गुजरात की जीत के हीरो रहे और दोनों ने एक बार फिर फिनिशिंग मास्टरक्लास दिखाते हुए आऱसीबी के होश उड़ा दिए। तेवतिया ने अंत तक नाबाद रहते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए और मिलर 24 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, गुजरात को पिछले कुछ मैच जितवाने में तेवतिया का बहुत बड़ा हाथ रहा। 

Advertisement

मौजूदा सीज़न में कई बार ऐसा लगा कि एक परिस्थिति में गुजरात की टीम कभी मैच नहीं जीत पाएगी लेकिन तेवतिया ने हर बार दुनिया को अपने प्रदर्शन से चौंकाते हुे गुजरात के लिए मैच फिनिश कर दिए। आरसीबी के खिलाफ भी इसी चमत्कारिक प्रदर्शन का नमूना देखने को मिला। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर तेवतिया की जय जयकार हो रही है।

 आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से तेवतिया की तारीफ कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार