भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की लोकप्रियता जितनी अपने देश में है उतनी ही विदेश में भी है। फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं इसका एक और उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच के बाद स्टेडियम के बाहर कोहली के नाम के नारे लगाए गए।

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल खेला गया जिसे कीवी टीम ने आसानी से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच के बाद कराची के नेशनल स्टेडियम के बाहर से एक वीडियो सामने आया जहां एक फैन 'विराट कोहली जिंदाबाद' के नारे लगाता हुआ दिखाई दिया। स्टेडियम के बाहर कई फैंस एक रिपोर्टर से बात कर रहे थे, उनमें से कुछ कोहली का नाम आने पर उत्साहित हो गए। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 49.3 ओवर में 242 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ फखर जमान (10), बाबर आजम (29) औऱ सऊद शकील (8) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान औऱ सलमान आगा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। रिजवान ने 76 गेंदों में 46 रन औऱ सलमान आगा ने 65 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

इसके अलावा तैय्यब ताहिरस ने 33 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। फाइनल में एक छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम को कोई मुश्किल नहीं हुई और न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। कीवी टीम के लिए 58 गेंदों में 57 रन और 64 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 74 गेंदों में 48 रन और केन विलियमसन ने 49 गेंदों में 34 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार