4 जनवरी। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पुजारा के बाद ऋषभ पंत ने कमाल किया और अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया। ऋषभ पंत 159 रन बनाकर नाबाद रहे।
Advertisement
अपनी पारी में पंत ने 189 गेंद का सामना किया। अपनी धमाकेदार पारी में ऋषभ पंत ने 15 चौके और 1 छक्का जमाने का कमाल कर दिखाया। स्कोरकार्ड
ऋषभ पंत ने अपनी पारी से ना सिर्फ कई रिकॉर्ड्स बनानें में सफल रहे बल्कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड्स पर फैन्स का दिल भी जीत लिया।
ऋषभ पंत की बल्लेबाजी इतनी कमाल की थी कि मैच देख रहे भारतीय फैन्स ने उनके लिए एक मजेदार गाना तैयार करके गाने लगे। फैन्स ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का भरपूर मजा लिया।
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक जमाने वाले ऋषभ पंत भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। देखिए ऋषभ पंत पर बना यह मजेदार गाना►