हार्दिक पांड्या के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने पहले T20 में इंग्लैंड को 50 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस ऑलराउंडर ने मैच के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से कई रिकॉर्ड तोड़े। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपना पहला T20 अर्धशतक बनाया और फिर अपनी स्ट्रीट-स्मार्ट गेंदबाजी से इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।

Advertisement

पांड्या एक ही T20 में अर्धशतक बनाने और चार बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। ये एक खास रिकॉर्ड था लेकिन कुछ और भी था जिसके चलते वो सुर्खियों में बने हुए हैं। पांड्या को हमने शुरुआत से ही 130 -135 किमी प्रति घंटे के बीच की गति से गेंदबाज़ी करते देखा है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 90.5mph (145.6kph) की रफ्तार से बुलेट गेंद डाली जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

Advertisement

मैच के बाद ईशान किशन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, हार्दिक ने भी इस स्पीड का जिक्र किया। हार्दिक ने बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "दरअसल, जब मैंने 90.5 मील की गेंद डाली तो इसने मुझे अपने दिल में सबसे ज्यादा खुशी दी।"

पांड्या की ये स्पीड उमरान की स्पीड तक पहुंच रही थी लेकिन फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि पांड्या ने सचमुच इतनी तेज़ गेंद डाली। कई फैंस तो स्पीडगन पर सवाल उठा रहे हैं और कुछ का कहना है कि कुछ तो गड़बड़ है। आइए देखते हैं कि फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार