भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इन दोनों टीमों के बीच रविवार, 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है। इस अहम मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और कई मज़ेदार वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफ़रीदी के साथ कुछ भारतीय फैंस मजे ले रहे हैं। इस क्लिप में, फैंस शाहीन को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से एक फैन ने पेसर से भारत के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन ना करने के लिए भी कहा।इसके साथ ही फैंस को ये कहते हुए देखा जा सकता है कि "आपको अच्छी गेंदबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं है, रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपना  दोस्त ही समझना।"

Advertisement

इस बातचीत के दौरान शाहीन के चेहरे पर मुस्कान बनी रही, यहां तक कि उन्होंने भी भारतीय फैंस के साथ बातचीत का मज़ा लिया। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

अगर टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो, भारतीय टीम आयरलैंड के ख़िलाफ़ शानदार जीत के बाद इस मुक़ाबले में उतरेगी। जबकि, पाकिस्तान के लिए ऐसा नहीं है। बाबर आज़म की अगुआई वाली टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में यूएसए का सामना किया और सुपर ओवर में हार गई। पाकिस्तान अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर है जबकि भारत दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस बीच, यूएसए दो मैचों में चार अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है।

Also Read: Live Score

भारत के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि हारने का मतलब हो सकता है कि वो प्रतियोगिता के सुपर 8 चरण में  जगह बनाने से चूक सकते हैं। भारत के बाद, पाकिस्तान आयरलैंड और कनाडा से भिड़ेगा और अगर पाकिस्तान भारत से हार जाता है तो ये अलग-अलग टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगा कि वो क्वालीफाई करता है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार