टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) आईसीसी टी-20 वर्ल्ड  कप 2021 के बाद अपना पद छोड़ सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार रवि शास्त्री ने  कुछ बोर्ड के सदस्यों को इस बात की जानकारी दी है कि जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा तब वो नेशनल टीम का साथ छोड़ देंगे।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट फैंस ने इस खबर के वायरल होने के बाद ट्विटर पर अपनी राय व्यक्त की है। रवि शास्त्री के बाहर होने की संभावना से कई लोग खुश थे क्योंकि इससे राहुल द्रविड़ के भारत के कोच बनने का रास्ता साफ हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, 'राहुल द्रविड़ को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम का कोच नहीं बनना चाहिए। द्रविड़ बहुत परिपक्व और संतुलित व्यक्ति हैं, विराट एक आक्रामक और अपरिपक्व कप्तान हैं जो मैदान पर अनावश्यक भावनाओं को दिखाते हैं।'

Advertisement

वहीं अन्य यूजर भी एक के बाद एक कई मीम शेयर करते हुए रवि शास्त्री के बाहर होने पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड  कप शुरू होने में अब करीब 2 महीने ही बचे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है और तभी तक रवि शास्त्री का कार्यकाल है। 

बता दें कि हेड कोच रवि शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण फिल्डिंग कोच आर श्रीधर के भी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड  कप के बाद अपने पर से इस्तीफा दे सकते हैं। साल 2014 में शास्त्री टीम के डायरेक्टर बने थे और उनका यह कार्यकाल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप चला था। साल 2017 में जो भारत के फुल टाइम कोच बने और यह तब हुआ जब भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों हार मिली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार