कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR ) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच बुधवार (30 मार्च) को खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे टीम इंडिया के गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चर्चा में आ गए हैं। इस मैच के दौरान बड़ी स्क्रीन पर वर्चुअल गेस्ट बॉक्स को दिखाया जा रहा था, जिसमें आईपीएल स्पॉन्सर्स के कुछ गेस्ट दिखाए गए। 

Advertisement

वर्चुअल गेस्ट बॉक्स में दिखाए गए इन गेस्ट में भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा भी दिखाई दिए, जो पिछले साल तक आईपीएल खेल रहे थे। उनको इस रोल में देखकर फैंस काफी निराश हुए हैं। उनकी वर्चुअल गेस्ट बॉक्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

बता दें कि इशांत ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में डेढ़ करोड़ रुपये रखा था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। साल 2019 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह तीन साल तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। 

2008 में कोलकाता के लिए खेलकर डेब्यू करने वाले इशांत ने आईपीएल में 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.11 की इकॉनमी से 72 विकेट चटकाए हैं। 12 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

इशांत फिलहाल भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं। उन्होंने फरवरी-मार्च में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार