वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 121.3 ओवरों में 432 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो सभी फैंस को उम्मीद थी की भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्ले से कुछ अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया और मात्र 15(26) रन बनाकर ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गेंद पर आउट हो गए। उनके जल्दी आउट हो जानें के बाद फैंस ट्विटर पर फैंस जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। 

Advertisement

पारी का छठा ओवर करने आये पैट कमिंस ने ओवर की आखिरी गेंद फुलर डाली और यह एंगल से अंदर की ओर गयी और सीधे मिडिल स्टंप के सामने रोहित के पैड पर जाकर लगी। रोहित ने गिल से बात की और DRS नहीं लिया क्योंकि गेंद स्टंप पर जाकर टकरा रही थी। रोहित 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये। उनके इस तरह से जल्दी आउट हो जानें के बाद फैंस ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी वाली प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 121.3 ओवरों में 469 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाये। उन्होंने 174 गेंद का सामना करते हुए में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने 268 गेंद का सामना करते हुए 121 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए।

इन दोनों बल्लेबाजों ने 285 (408) रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से उबारा। वहीं एलेक्स केरी ने 69 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वहीं एक विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार