टेस्ट मैचों में जब किसी भी टीम का कप्तान रन बनाता है तो पूरी टीम का मनौबल सातवें स्थान पर होता हैं। टेस्ट मैचों में कई उपलब्धि होती है, उसी में से एक है बतौर कप्तान सबसे तेज 4000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड। आइये आज जानते है टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान 4000 रन पूरा करने वाले टॉप 5 दिग्गज।

Advertisement

विराट कोहली 

Advertisement

भारत के कप्तान विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 4000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड है। कोहली ने यह रन 39 मैचों की 65 पारियों में पूरा किया।

 

ब्रायन लारा 

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने बतौर कप्तान 4000 रन 40 मैचों की 71 पारियों में पूरा किया था।

 
Advertisement

रिकी पोंटिंग 

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग काबिज हैं। पोंटिंग ने 42 मैचों की 75 पारियों में बतौर कप्तान 4000 रन पूरा करने का कमाल कर दिखाया था।

 
Advertisement

ग्रेग चैपल

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भी एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ही मौजूद है। ग्रेग चैपल ने 45 मैचों की 80 पारियों में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे किए हैं।

 
Advertisement

एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने अपने करियर में बतौर कप्तान 4000 रन 49 मैचों की 83 पारियों में पूरा करने में सफलता पाई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार