2 सितंबर। 245 रन का पीछा कर रही भारत की टीम चौथे दिन चायकाल तक 4 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। भारत की टीम को अभी भी 119 रन की दरकार है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली 58 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को मोईन अली ने अपनी फिरकी में फंसा कर कैच आउट करा लिया है।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

58 रन पर आउट होने से पहले कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट में कुल 4000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने बतौर कप्तान केवल 65 टेस्ट पारी के दौरान 4000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं।

ऐसा कर कोहली ने महान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लारा ने बतौर कप्तान 71 टेस्ट पारी में 4000 रन पूरे किए थे। वहीं रिकी पोटिंग ने 75 टेस्ट पारी में कप्तान के तौर पर 4000 टेस्ट रन पूरे किए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार