सचिन तेंदुलकर (Sachi Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर अपने चाहने वालों को खुश होने का एक मौका दे दिया है। उनके इस डेब्यू शतक पर कई लोग रिएक्शन दे चुके थे लेकिन फैंस को इंतज़ार था उनके पिता सचिन तेंदुलकर के रिएक्शन का और उन्होंने भी अब अर्जुन के शतक पर रिएक्ट किया है।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता के ऩक्शे कदम पर चलते हुए अपने रणजी डेब्यू पर शतक ठोका है। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में गोवा के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 120 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान अर्जुन के बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। अर्जुन के इस शतक पर उनके पिता सचिन को भी काफी गर्व है और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी भावनाएं ज़ाहिर की हैं।

Advertisement

गौरव कपूर के साथ एक इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर से जब अर्जुन की सेंचुरी पर रिएक्शन मांगा गया तो सचिन ने कहा, "अर्जुन ने एक सामान्य बचपन नहीं बिताया है, एक क्रिकेटर जो इतने लंबे समय तक क्रिेकेट खेला हो और उस खिलाड़ी का बेटा होने के नाते, ये इतना आसान नहीं है और यही एकमात्र कारण है जब मैं रिटायर हुआ और मुंबई में मीडिया द्वारा सम्मानित किया गया, मेरा संदेश उनके लिए साफ था कि अर्जुन को क्रिकेट से प्यार होने दीजिए, उसे वो मौका दो।"

आगे बोलते हुए मास्टर-ब्लास्टर ने कहा, "उनके प्रदर्शन के बाद आप कई तरह के बयान दे सकते हैं। उन पर दबाव न डालें क्योंकि मुझ पर कभी भी मेरे माता-पिता का दबाव नहीं रहा। मेरे माता-पिता ने मुझे बाहर जाने और खुद को अभिव्यक्त करने की आज़ादी दी, अपेक्षाओं का कोई दबाव नहीं था। ये केवल प्रोत्साहन और समर्थन था। मैं इसी वजह से खुद को बेहतर बना सका और यही मैं चाहता था कि वो करे। मैं उसे शुरू से ही कहता रहा कि ये उसके लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार